सुशासन की बात करने वाली सरकार उजाड़ रही गरीबों की झोपड़ी : रामनरेश पांडेय

  • झोपड़ी निवासियों का दो दिवसीय सत्याग्रह जिलाधिकारी व अनुमंडलाधिकारी के आश्वासन के बाद हुआ संपन्न
  • भाकपा राज्य सचिव, माले विधायक सहित कई नेताओं ने किया संबोधित

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के झोपड़ी उजाड़े जाने के विरोध में एवं उजाड़े गए झोपड़ीवासियों को बसाने की मांग को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह आज पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं सदर अनुमंडलाधिकारी के मिले आश्वासन के बाद संध्या पांच बजे मलाही पकड़ी पर समाप्त हुआ।
सत्याग्रह झुग्गी झोपड़ी निवासी संघ और शहरी गरीब मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान मे किया जा रहा था। सत्याग्रहियों को आज विशेष तौर पर भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार सुशासन की बात कहती है और झोपड़ी उजाड़ रही है। जिसे हम सब बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने स्मार्ट सिटी के नाम पर झुग्गी झोपड़ी उजाडने की घोर निंदा की और कहा कि इसके खिलाफ पूरजोर लड़ाई के लिए हम तैयार हैं। बिहार महिला समाज की कार्यकारी राज्याध्यक्ष निवेदिता ने महिलाओं की एकजुटता जाहिर की। एपवा अध्यक्ष सरोज चौवे ने झोपड़ी उजाड़ने को असंवैधानिक कहा।

सत्याग्रह को उपरोक्त नेताओं के अलावा जितेंद्र कुमार पटना सिटी अंचल सहायक सचिव शम्भु शरण प्रसाद कुम्हार अंचल सचिव हरेन्द्र पासवान, नगर निगम कर्मचारियों के नेता मंगल पासवान, मीनादेवी,शहरी गरीब मोर्चा के रविन्द्र प्रसाद, उमेश शर्मा, सी पी आई दीघा अंचल सह सचिव सुरेन्द्र कुमार, सी पी आई(एम एल) शहर सचिव अभ्युदय, एक्टू के सचिव रणविजय कुमार, पन्नालाल, प्रकाश कुमार, नौजवान नेता राज कुमार शाही, महेश रजक अधिवक्ता, स्थानीय झोपड़ी निवासी अनिशा कुमारी, शांति देवी, गोविंद कुमार, राजेश मल्लिक ने सम्बोधित किया।

भाकपा जिला सचिव रामलला सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार, झुग्गी झोपड़ी निवासी संघ महासचिव देवरत्न प्रसाद, शहरी गरीब मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार, सरस्वती देवी एवं अवधेश पांडेय के नेतृत्व में छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पटना जिलाधिकारी से मिल सभी समस्याओं से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सदर अनुमंडलाधिकारी से बात किया और उक्त प्रतिनिधिमंडल से मिली समस्याओं का हल निकालने को कहा। जिस पर अनुमंडलाधिकारी आ प्रतिनिधिमंडल से मिला और कल प्रभावितों से मिलने और स्थल चयन का आश्वासन दिया। सभा की अध्यक्षता देवरत्न प्रसाद और अशोक कुमार ने संयुक्त रुप से किया। सत्याग्रह का नेतृत्व जितेन्द्र कुमार एवं महेश रजक ने किया।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)