प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संस्थापक का निधन

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संस्थापक सदस्यों में से एक और संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे शिवदास यादव का निधन हो गया।

हृदय गति रूक जाने से उनकी मौत हुई। मोक्ष धाम महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में जिले के कई जाने माने लोग और शिक्षक संघ के लोग उपस्थित रहे। गोह व रफीगंज के लोग भी भारी संख्या में उनके अंतिम यात्रा में शामिल रहे। गोप गुट को पूरे राज्य में बड़ा करने में उनका अहम योगदान रहा। शुरुआत से ही शिवदास यादव शिक्षा जगत और शिक्षकों के लिए संघर्ष किया।

जातपात और भेदभाव के खिलाफ भी इन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। गरीब गुरबों के हिमायती रहे शिवदास यादव भगत सिंह और राम मनोहर लोहिया के विचारों से काफी प्रभावित थे। उनके लिए एक बात सभी कहते हैं कि वे कट सकते थे लेकिन झुक नहीं सकते थे। समाज के लिए लड़ाई लड़ते हुए उन्हें जेल भी जाना पड़ा लेकिन फिर भी शिवदास यादव कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। शिवदास यादव अपने संगठन को बड़ा करने के लिए पूरे बिहार राज्य का दौर किया और शिक्षकों को अपने संगठन से जोड़ने का काम किया। ऑफिसर द्वारा शिक्षकों पर होने वाले अत्यचार के खिलाफ भी वो हमेशा खड़े रहे।