चिकित्सक ने कहा डायड तो परिजन ले गये महिला का शव, हत्या का निकला मामला, पुलिस ने किया शव बरामद, ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के चरकावां पंचायत क्षेत्र के चांद बिगहा गांव से रफीगंज पुलिस ने गुरूवार को देर शाम हत्या की गयी 23 वर्षीया महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है।

बताया जाता है कि चांद बिगहा के दिनेश यादव के पुत्र बाल्मिकी यादव सहित अन्य लोगों ने रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लालो देवी को गुरूवार की शाम इलाज के लिए लाया। जब चिकित्सक ने देखते मृत घोषित किया तो परिजन तत्काल अस्पताल से ही शव को लेकर गांव चले गये और दाह संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वालो ने रफीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर थाना लाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में रफीगंज पुलिस ने औरंगाबाद मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी मृतका के पिता रामजन्म यादव एवं मृतका के भाई विक्रम यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में कहा है कि गुरुवार को शाम चार से पांच के बीच चांद बिगहा के लोगों से उन्हे जानकारी मिली कि उनकी बहन लालो देवी की ससुरालियों ने हत्या कर दी गयी है।

सूचना मिलने पर जब हम सभी अपने परिवार के साथ बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि बहन का शव पड़ा है। ससुराल के सभी लोग बहन के डेढ वर्षीय बच्चें को लेकर फरार है। शव के गले पर दबाने के काफी निशान थे और चेहरे पर भी गहरा निशान था। परिजनो के मुताबिक लालो की शादी 2015 में चांद बिगहा के दिनेश यादव के पुत्र बाल्मिकी यादव के साथ हुयी थी। शादी के समय भी सामर्थ्य के मुताबिक सामान, पैसा दिया गया था। इसके बावजूद और दहेज मांगा जा रहा था। बाद में बाईक एवं भैंस भी दिये। इसके बाद भी हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई विक्रम यादव ने मामले में पति, ससुर, सास एवं दो देवर को प्राथमिकी में आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष राम एकबाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर मृतका की भाभी पिंकी देवी ने कहा कि मृतका का पति हीरोइन जैसी बीवी की चाह रखता था। वह उसे बराबर ताना देते हुए कहता था कि वह उसको छोड़कर हीरोइन जैसी लड़की से शादी करेगा।