महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने चिराग की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा दे दूंगी इस्तीफा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा बुलंद करने वाले लोजपा(चिराग) के लिए लेडिज फर्स्ट नही है। यह खुलासा चिराग की औरंगाबाद में आयोजित आर्शीवाद यात्रा दौरान हुआ।

यात्रा के दौरान शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता संबोधन सह प्रेसवार्ता में चिराग ने पार्टी की किसी भी महिला कार्यकर्ता को न तरजीह दी, न उनका अभिवादन स्वीकार किया और न ही उनसे बातें की। इतना तक कि पार्टी की महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह को मंच पर पीछे की कुर्सी पर बैठा दिया गया। इस दौरान चिराग ने फिर से बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की पुराना राग अलापा।

उन्होने विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा पर की पार्टी की महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह चिराग के व्यवहार से खुद को अपमानित महसूस कर रही है। अपमान के आक्रोश में वे जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की भी बात कही। कहा कि इस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नही है। महिलाओं को तरजीह नही दी जाती। चिराग पासवान ने मेरा अभिवादन तक स्वीकार नही किया। मुझसे बुके भी नही लिया। ऐसे में इस दल में रहना अब उनके लिए मुनासिब नही रह गया है।