इस जगह महिला दिवस पर चढ़ा होली का रंग, फिर सब कुछ हो गया रंगारंग

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूराे)। 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंग़ो का त्योहार होली भी। दोनो ही खास। एक महिलाओं के लिए खास तो दूसरा सबके लिए खास। ऐसे में जब दोनो ही खास की एक ही दिन धमक हो गयी तो कोई कार्यक्रम आयोजित होगा तो वह खासमखास हो ही जाएंगा।

ऐसा ही खासमखास हुआ औरंगाबाद के नबीनगर स्थित एनटीपीसी लि. के नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन(एनएसटीपीएस) में स्वरा महिला संघ के बैनर तले आयोजित महिला दिवस समारोह में। ऐन होली के दिन आयोजित समारोह को रंगो के त्योहार ने रंगारंग बनाया। कार्यक्रम में रंग गुलाल भी उड़े। होली का धमाल भी हुआ और कार्यकम में शामिल महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों से सराबोर किया। होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महिला दिवस के लिए इस वर्ष के निर्धारित थीम-डिजिट ऑल : लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी पर एक अलग सत्र भी आयोजित किया।

कार्यक्रम में एनएसटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक बीवीएन राव ने सभी को महिला दिवस और होली की बधाई दी और उन्हें संबोधित किया। उन्होने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर परियोजना के आसपास के गांवों की महिलाओं को भी उनके कौशल दक्षता के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व(सीएसआर) के तहत उनके परिवारों को सहायता भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वरा महिला क्लब की सदस्यों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। क्लब की अध्यक्ष लक्ष्मी राव ने स्वरा महिला संघ की सदस्यों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। एनएसटीपीएस की महिला कर्मचारियों ने भी महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को उत्साह के साथ सेलेब्रेट किया। वही बीआरबीसीएल में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।