चंडी यज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली जलयात्रा

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के नीमा ममरेज गांव में नव निर्मित मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा की जलभरी यात्रा निकाली गई।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरूष श्रद्धालुओं यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे,घोड़े के साथ जलयात्रा प्रारंभ किया। विभिन्न पथों से होते हुए चित्रसारी गाँव के पास पनशाला से आचार्य पंडित गौरी शंकर मिश्रा, राम बल्लभ मिश्रा ,वरुण मिश्रा, मंटू मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पनशाला की पूजा अर्चना की। वहीं से कलश पूजन एवं जलभरी कर पुनः यज्ञ स्थल पर लौटे। मण्डल प्रवेश संत किशोरी दास की उपस्थिति में कराई गई।आचार्य ने कहा कि चार दिवसीय चंडी महा यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसी बीच देवी की प्राणप्रतिष्ठा किया जाएगा।

अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि इस मौके पर प्रतिदिन शाम को कथा वाचन एवं सत्संग का आयोजन किया गया है।इस मौके पर उपस्थित जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव संदीप सिंह समदर्शी ने कहा कि पूजा पाठ एवं हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है साथ ही मन को शांति मिलती है एक साथ एकजुट होकर पूजा अर्चना करने से आपसी भाईचारा कायम होता है। इस अवसर पर यज्ञ कमिटी के सचिव धर्मेंद्र यादव ,कोषाध्यक्ष रामाशीष यादव, वरीय सदस्य रामस्वरूप यादव ,उपेंद्र यादव, जगदीश यादव ,राजकुमारी देवी, आरती देवी ,पार्वती देवी, रेशमी कुमारी, रुचि कुमारी, मुस्कान कुमारी, कामेश्वर यादव, मनोज ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालूओं ने हिस्सा लिया।