शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की हुई विदाई, कुछ ही दूर पर दूल्हा गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शादी कर दूल्हा-दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन ने जैसे ही रफीगंज-शिवगंज पथ में प्रवेश किया, वैसे ही पुलिस ने दुल्हन से हाथ छुड़ाकर दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया।

दूल्हे को छोड़ने के लिए दुल्हन रोती बिलखती पुलिस के सामने हाथ जोड़ती रही लेकिन दूल्हे के कुकृत्यों के कारण पुलिस को जरा भी दया नही आई। पुलिस भी अपने दायित्यों का निर्वहन करने को ले दुल्हन को दूल्हे से अलग करने पर विवश रही। अंततः दुल्हन अपने मायके वापस चली गयी। यह घटना भदुकी कला पंचायत के एक गांव की है।

इस गांव में परैया प्रखंड से बारात आयी थी। सुबह में विदाई हुई थी। सड़क पर जिसने भी इस घटना को अपनी आंखों से देखा, वह दंग रह गया। इसे लेकर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गयी। पुलिस इस बारे में अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है लेकिन यह घटना आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गयी है।