विधानसभा अध्यक्ष ने यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन को किया सम्मानित

पटना: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन एवं सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए आचार्य चरक चिकित्सा सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान समारोह पटना के होटल मौर्या में आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह से पहले एक हेल्थ टॉक शो भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ कुमार राजेश रंजन ने यूरोलॉजी में नवाचार और नई तकनीक से पर विस्तार से बताया।

गौरतलब है कि डॉ. राजेश रंजन ने यूरोलॉजी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और मरीज-केंद्रित उपचार को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। उनकी सेवाओं से बिहार के साथ-साथ झारखंड, नेपाल और पूर्वोत्तर भारत के मरीज भी लाभान्वित हो रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. राजेश रंजन ने इसे पूरी चिकित्सा टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। साथ मे अस्पताल की निदेशक डॉ अमृता को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर, विधायक रत्नेश कुमार, विधान पार्षद अनामिका पटेल आदि मौजूद रहीं.!