पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी, दसवां परिणाम नबीनगर के बरियावां से आया, बिंदु देवी ने निवर्तमान मुखिया मनोरमा देवी को हराया

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण की मतगणना औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में शुक्रवार को निर्धारित समय से आरंभ होने के बाद से जारी है।

नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हो रही है।

मुखिया पद का दसवां परिणाम बरियावां पंचायत का आया है, जहां बिंदु देवी ने निवर्तमान मुखिया मनोरमा देवी को पराजित कर मुखिया निर्वाचित हुई है। बिंदु देवी को 2632 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व मुखिया मनोरमा देवी को 1771 वोट मिले है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in