पूर्व विधायक द्वारा अनुशंसित तीन पुलों का हुआ टेंडर, कार्यारंभ शीघ्र

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह द्वारा विधायक काल में अनुशंसित तीन अति महत्वपूर्ण पुल ठाकुरार, पंचारिया, अमरपुरा पुल एवं अप्रोच सड़क का टेंडर फाइनल हो गया है। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू होगा।

https://liveindianews18.in/two-groups-fight-over-old-rivalry-10-named/

जदयू के रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह विधायक रहने के दौरान छः माह पूर्व रजोई बराही रोड से अमरपुरा के बीच मदार नदी पर पुल एवं अप्रोच सड़क का निर्माण, सिमरा फॉल से केशवपुर के बीच पुल निर्माण तथा अप्रोच पथ, रफीगंज कासमा रोड से ठाकुरार तक अप्रोच पथ एवं धावा नदी में पुल निर्माण हेतु ग्रामीण कार्य प्रमंडल दाउदनगर को अेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेनुशंसा भेजी थी। इसके आलोक में ग्रामीण कार्य प्रमंडल दाउदनगर के कार्यपालक अभियंता द्वारा तीनों पुल एवं अप्रोच पथ के निर्माण हेतु विधानसभा चुनाव से पूर्व ही स्थल निरीक्षण कर डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को भेजा गया था।

वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होते ही ग्रामीण कार्य प्रमंडल दाउदनगर ने निर्माण हेतु टेंडर निर्गत कर दिया है। टेंडर निर्गत होने से हर्ष व्याप्त है। इसके लिए जदयू के संगठन सचिव अभय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय अम्बेडकर, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ बिछा, उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कौशल चंद्रवंशी, छात्र नेता ऋषिकेश कुमार, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव पासवान, उप मुखिया ओमप्रकाश भारती, गुड्डू यादव, डॉ. सुधीर कुमार ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के प्रति आभार जताया है।