खाना बनाने के दौरान किशोरी झुलसी, रेफर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र के वार में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान कपड़ों में आग लगने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गयी।

the-inauguration-of-the-mandal-office-pnb-gave-loan-to-107-residents-under-pm-swanidhi-scheme/

आग से बचाने के बाद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल आये, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।

घायल पूजा कुमारी(15वर्ष) वार निवासी रमाकांत भारती की पुत्री है। बताया जाता है कि घर में ही वह गैस चूल्हें पर खाना बना रही थी। इसी दौरान कपड़ों में आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गयी। डाॅक्टरो के मुताबिक किशोरी की हालत बेहद नाजुक है और वह 90 प्रतिशत तक झुलस गयी है।