औरंगाबाद में घूमधाम से मना शिक्षक दिवस

औरंगाबाद/मदनपुर/हसपुरा(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती सह शिक्षक दिवस पर औरंगाबाद जिले में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर पूरे जिले में षिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोहों का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समाज में शिक्षकों की महता पर चर्चाएं आयोजित की गई।

इसी कड़ी में मदनपुर थाना क्षेत्र में अति नक्सल प्रभावित जुड़ाही गांव में एक निजी स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह घूमघाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य पवन कुमार गुप्ता, समाजसेवी तुलसी यादव, डॉ. नागेंद्र प्रसाद, जाप युवा परिषद के जिलाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलू यादव, शिक्षक सूरज, प्रियंका, किरण, पप्पू कुमार, विक्की कुमार, विकास कुमार, राजवंत कुमार, दीपक कुमार, छोटू गुप्ता एवं शत्रुधन यादव सहित कई अन्य मौजूद थे। इस दौरान सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

वही हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी कोचिंग में भी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक कुलदीप चैधरी, साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल, हरेंद्र कुमार सिंह, संचालक विजय सिंह सैनी ने केक एवं रिबन काटकर किया। तत्पश्चात शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल ने कहा कि समाज में शिक्षक का दर्जा सर्वोपरि होता है। शिक्षकों को आदर देना और अनुशासन का परिचय देना ही बच्चों के लिए सबसे बड़ा अनुशासन है।

कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद उर्फ कुंडल जी, संवेद कुमार वर्मा, विजय कुमार, योगेन्द्र कुमार शर्मा, मो. इरशाद, दीपक कुमार, सोनू कुमार, मानसी कुमारी, रामकेश कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कनाप रोड कंचननगर में शिक्षक दिवस पर क्विज काॅंटेस्ट का आयोजन किया गया। क्विज काॅंटेस्ट को चार ग्रुप-राक ग्रुप, आरकल ग्रुप, सुपर किंग ग्रुप, लिटिल स्टार ग्रूप में बांटा गया था। जिसमें राक स्टार ग्रुप को प्रथम, लिटिल स्टार ग्रुप को द्वितीय एवं सुपर स्टार ग्रुप को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।