18 दिसम्बर को डीइओ ऑफिस पर धरना को सफल बनाने हेतु शिक्षक नेताओं ने चलाया जनसंपर्क

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्राथमिक शिक्षक संघ(गोपगुट) ‘मूल’ द्वारा 18 दिसंबर को औरंगाबाद में डीईओ कार्यालय के समक्ष दिए जाने वाले धरना की तैयारी के तहत संघ के जुड़े पदधारकों ने गुरूवार को प्रखंडों में ‘प्रचार-जत्था’ निकालकर विद्यालयों का भ्रमण किया।

शिक्षकों से धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन, मन और धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। दाउदनगर में ‘प्रचार-जत्थे’ का नेतृत्व संघ के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने स्वयं किया जबकि उनके ‘जत्थे’ में अनुमंडल संयोजक मो. जुल्फिकार अली, प्रखंड संयोजक मो. आफताब आलम, जिला कमिटी सदस्य मो. हासिम अली, मो शमीम आदि शामिल थे।

इसी तरह ओबरा प्रखंड के ‘प्रचार-जत्थे’ का नेतृत्व जिला सह संयोजक संजय कुमार सिंह ने किया जबकि उनके साथ के ‘जत्थे’ में ओबरा प्रखंड के संयोजक आलोक कुमार संतोष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि शिक्षक शामिल थे। गोह प्रखंड के ‘प्रचार-जत्थे’ का नेतृत्व प्रखंड संयोजक सुनील कुमार प्रजापति ने किया जबकि उनके साथ जत्थे में रामप्यारे प्रसाद, दिलीप कुमार आदि शिक्षक शामिल थे। हसपुरा प्रखंड के प्रचार जत्थे का नेतृत्व प्रखंड संयोजक द्वारिक़ प्रसाद ने किया जिसमें दर्जनों शिक्षक शामिल थे।