24 मार्च से औरंगाबाद में चलेगा ‘‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ अभियान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। यक्ष्मा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मार्च 2021 में सभी प्रखंड मुख्यालयों में ‘‘टीबी हारेगा एवं देश जीतेगा’’ अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाया जायेगा।

गौरतलब है कि हर वर्ष 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही भारत सरकार द्वारा 2 वर्ष 2025 तक टीबी के उन्मूलन हेतु महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके आलोक में औरंगाबाद जिले में विभिन्न स्तर पर ‘‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ के व्यापक एवं सामूहिक प्रचार प्रसार हेतु जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा 15 मार्च को पूर्वाहन 11.00 बजे से समाहरणालय सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गई है।