देव में रिंग रोड निर्माण हेतु सर्वे आरंभ

देव(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। सुप्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल देव में रिंग रोड निर्माण हेतु सर्वे टीम ने सोमवार को सर्वे किया।

गौरतलब है कि रिंग रोड बनने से आसपास के गांव एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। साथ ही यहां साल में दो बार लगने वाले राष्ट्रीय स्तर के छठ मेला में आनेवाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। देव के लोगो की कई वर्षो से यह मांग की जा रही थी, जो औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह के सार्थक प्रयास से साकार होने जा रही है।

सर्वे कार्य आरंभ होने को सांसद प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण बताया। वंही भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि रिंग रोड अब कुछ ही दिन में बन जाएगा। सर्वे टीम में कनीय अभियंता हीरालाल सिंह, मो. असफाक, देव के उप प्रमुख मनीष पाठक, भाजपा नेता रवि कुमार सिंह, आशु अभिनव, दीपक सिंह, योगेंद सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे।