औरंगाबाद के गोह थानाध्यक्ष को घुस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के गोह थाना अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। मनोज कुमार पर ₹30000 घूस लेने का आरोप है। आज सुबह निगरानी टीम ने उन्हें घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गोह थानाध्यक्ष मनोज कुमार

पटना से आई निगरानी की विशेष टीम ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें अपने साथ पटना लेकर चली गई है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वे किस मामले में घूस ले रहे थे।

निगरानी की इस कार्रवाई के बाद औरंगाबाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि हाल ही में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था। 2 महीने के अंदर औरंगाबाद जिले में निगरानी की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है।