सुरेंद्र चंद्रवंशी युवा जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बने, पार्टी नेताओं ने दी बधाई 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। युवा जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने देव के कोयलखाप निवासी सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी को औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्री चंद्रवंशी को युवा जदयू का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर औरंगाबाद के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उनके मनोनयन के लिए जदयू नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज के प्रति आभार व्यक्त किया है। जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री चंद्रवंशी के मनोनयन से औरंगाबाद में युवा जदयू का संगठन मजबूत एवं सशक्त होगा। कहा कि उनके नेतृत्व में युवा जदयू का संगठन जिले भर में निरंतर सशक्त एवं प्रगतिशील होगा।

वही पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि युवा जदयू के कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को आगे बढाने में वें जागरूकता लायेंगे जिससे औरंगाबाद में युवा संगठन को धार मिलेगा। उनके मनोनयन पर जदयू के वरीय नेता व प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, वरीय जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अशोक मेहता, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमोद सिंह चंन्द्रवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जूगनू, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश चौधरी, क्रीडा़ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जहिर अहसन आजाद, जिला महासचिव मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रणजीत चंद्रवंशी, संतोष कुमार मेहता, रमण सिंह चंद्रवंशी, ललन सिंह चंद्रवंशी, देव प्रखंड अध्यक्ष शशि चौरसिया एवं अर्जुन दास ने भी बधाई दी है।