सुनील सिंह सैल्यूट तिरंगा के बिहार-झारखंड मीडिया प्रभारी बने

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के दशवतखाप निवासी सुनिल कुमार सिंह को सैल्यूट तिरंगा संस्था का बिहार-झारखंड मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

संस्था के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा ने उन्हे जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि राष्ट्रभक्ति की भावना और देश की एकता अखंडता बनाए रखने में वे अपना योगदान देकर देश का कल्याण करेगें।

इस बीच जितेन्द्र सिंह, अर्जुन चैधरी, अनिल सिंह, शिवपूजन यादव, सुबेदार गहलौत, उदय शिकारी, अनिल ठकराल, मनोज कुमार एवं अजय साव ने हर्ष व्यक्त किया है।