सुजीत लगातार दूसरी बार मुखिया संघ के अध्यक्ष बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के एक होटल में औरंगाबाद सदर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव कर्मा भगवान पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान सर्वसम्मति से खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया बृजमोहन यादव को सचिव, रंजय कुमार को उपाध्यक्ष एवं वीरेन्द्र राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री सिंह ने कहा कि मुखियों ने मिलकर हमें जो जिम्मेवारी दी है, उसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुखिया बनें हुए छह माह बीत गए लेकिन अभीतक मुखियों को कोई विकास का कार्य नही दिया गया। सरकार ने सभी गांवों में लाइट लगाने की बात कही हैं लेकिन सिर्फ दस जगहों पर ही। ऐसे में गांव के अन्य लोग नाराज होंगे। मुखिया को सिर्फ चेक काटने का अधिकार दिया हैं। ऐसे में विकास कैसे होगा, सोचा जा सकता हैं। सरकार की गलत नीति के खिलाफ जल्द ही हाई कोर्ट जाएंगे और मुखियों के लिए का अधिकार लेकर रहेंगे। गौरतलब है कि सुजीत इसके पूर्व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इस मौके पर पड़रावां पंचायत के मुखिया अनिल पासवान, प्रदीप सिंह, पंकज यादव, रवि कुमार, अजय कुमार, केदार रजक सहित अन्य उपस्थित थे।