अचानक भरभराकर गिरा मिट्टी का घर, पूरा परिवार बेघर

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के चरकावां उपरिडीह गांव में रामवृक्ष भुईयां का पूरा परिवार मिट्टीनुमा घर गिरने से बेघर हो गया।

साथ ही हजारों का सामान चावल, गेहूं, बक्सा, बर्तन आदि सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित रामबृक्ष भुईयां ने बताया कि शुक्रवार को रात में मिट्टीनुमा घर अचानक गिर गया। पूरा परिवार बाल बाल बचा।

घर का सारा सामान दबकर बर्बाद हो गया। लगभग 50,000 हजार का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी मुखिया को दी गयी है। फिलहाल घर बनाने में असमर्थ हैं। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मदद की उम्मीद है।