त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि व पेंशन निर्धारण हेतु करेंगे संघर्ष : एमएलसी

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के शौंडिक धर्मशाला मंे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदेय वृद्धि एवं पेंशन निर्धारण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलानें को लेकर एक बैठक की।

https://liveindianews18.in/operation-of-60-patients-in-free-cataract-camp/ बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष रीशू कुमार सिंह ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधान पार्षद राजन सिंह ने कहा कि हमने वार्ड सदस्यों के दर्द को करीब से समझा है। कहा कि मुखिया, उप मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्यों को ही मानदेय मिलता है। वार्ड सदस्यों को सिर्फ बैठक भत्ता मिलता है। आपलोगों की मांगे पूर्णतः जायज है। मानदेय वृद्धि एवं पेंशन निर्धारण हेतु हर संघर्ष में साथ हूं। पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या के निदान हेतु ही मैने विधान परिषद का चुनाव लड़ा, जिसका प्रतिफल है कि प्रथम वरीयता के वोट से ही चुनाव जीता। इसलिए आपको न्याय दिलाने हेतु हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

मैंने हमेशा आपको हक दिलाने हेतु सदन मे सरकार से मांग की है। कुछ सफलता भी मिली है। मानदेय वृद्धि एवं पेंशन निर्धारण हेतु सदन से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के पास भेजा जा चुका है। इसके लिये ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में संकल्प से सिद्धि तक साथ चाहिए। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, महामंत्री शिव नारायण साव, बबलू सिंह, शशि सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह एवं वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।