लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की शोकाकुल परिवार को सहायता

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर प्रखंड के अरई गांव निवासी वेंकटेश लाल की मृत्यु 26 जून को हो गई थी। उनकी सिर्फ एकलौती बेटी बची है।

मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को जानते हुए हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य उज्ज्वल मोनल ने फोन कर इसकी सूचना भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चन्द्रा को दी।

सूचना मिलते ही प्रकाश ने अपनी टीम के सदस्यों को शोकाकुल परिवार के घर भेजकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई और जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर चिंटू मिश्रा, किसलय शर्मा, मुकेश मिश्रा, रणधीर यादव, हिमांशु कुमार, मो. सलाउद्दीन एवं विकास कुशवाहा उपस्थित रहे।