लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ओबरा में लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव में ओबरा से प्रत्याशी रहे लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने ओबरा में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान उन्होने मौके से ही कुछ समस्याओं के समाधान की भी पहल की। कई लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया। जनता दरबार में एक बेहद ही महत्वपूर्ण मामला सामने आया। लोगो ने बताया कि ओबरा प्रखंड कार्यालय के दो गेट हैं, जिसमें एक को हमेशा बंद रखा जाता है। इससे लोगो को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। समस्या से अवगत होने के तुरंत बाद प्रकाश ने ओबरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार से बात कर दूसरे गेट को भी खोलने का अनुरोध किया।

इसके अलावा विद्युत विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले को लेकर उन्होने कार्यपालक अभियंता से बात कर समाधान निकाला। उन्होने जनता की समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता की सजगता की प्रशंसा भी की। जन समस्याओं की सुनवाई शुरू करने से पहले लोजपा (रामविलास) के प्रदेश  उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौक़े पर बिजेंद्र पासवान, मुकेश मिश्रा, बिट्टू यादव, नीतीश मिश्रा, उपेंद्र पासवान, रामजी प्रजापति, राजाराम पासवान, कृष्णा पासवान, धीरेश शर्मा एवं सुरेश पासवान आदि उपस्थित रहे।