लोजपा-रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी दिव्यांग को बेटी की शादी के लिए सहायता

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोजपा-रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने दाउदनगर के गोला रोड निवासी गरीब परिवार के यूनुस कुरैशी को बेटी की शादी के लिए मदद की है।

युनूस की बेटी की शादी 20 जुलाई को होनी है। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है और इनके पिता भी दिव्यांग है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। इसकी जानकारी गोला रोड निवासी हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य गुलाम रहबर ने उन्हे फोन कर दी।

सूचना मिलने के बाद लोजपा-रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने अपने संगठन हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा की टीम के सदस्यों को यूनुस कुरैशी के घर भेजकर नगद राशि उपलब्ध कराई। जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद का भरोसा दिया। इस मदद से लड़की के पिता बहुत ही भावुक हो गये और कहा की अल्ला ताला आपको खूब नेमत बरतें। प्रकाश ने लड़की के दिव्यांग पिता दिव्यांग को जीवनोपार्जन हेतु विवाह के बाद कुछ विशेष कार्य का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर चिंटू मिश्रा, गुलाम रहबर एवं रणधीर यादव आदि उपस्थित रहे।