जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने औरंगाबाद में की महिला संगठन की मजबूती के लिए बैठक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने औरंगाबाद के सर्किट हाउस में जिले में जदयू के महिला संगठन की मजबूती के लिए बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने की। बैठक में श्वेता विश्वास एवं जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पूर्व जिला पार्षद मंजरी सिंह जदयू में शामिल हुई। मंजरी सिंह को श्वेता विश्वास ने जदयू की प्राथमिक सदस्य बनाकर विधिवत रुप से उन्हें पार्टी में शामिल किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने सायकिल योजना चलाकर शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को भविष्य की तरक्की के लिए जो प्रोत्साहन देने का काम किया, वह अन्य प्रदेशों की सरकार के लिए एक माॅडल बन गया है। इसका अनुकरण दूसरे राज्य की सरकारें भी कर रहीं हैं। कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के लिए सभी क्षेत्रों में काम कर रही है जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर छोटे उद्योग तक चला रही है।

पंचायतों में चलने वाला जीविका दीदीयों का समूह हो या पंचायतों के प्रतिनिधि बने हों, आज सभी महिलाएं अपने परिवार को चलाने के लिए खुद आत्मनिर्भर बनकर समाजिक दायित्वों को निभाने में अपने आप सबल हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिला जदयू के संगठन को औरंगाबाद में मजबूत किया जायेगा और इसके लिए बहुत जल्द महिला जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया जायेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि औरंगाबाद में पार्टी के महिला संगठन को मजबूत किया जायेगा और जल्द ही जिले में महिला संगठन की ईकाई बनाई जायेगी। बैठक में जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, प्रमोद सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, ब्रजकिशोर शर्मा, अजय कुमार शर्मा, मुन्नी देवी, शीला देवी, सविता देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, रामरती देवी एवं प्रभा वर्मा मौजूद थीं।