महाधरना में बोले LJPR के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, मदनपुर-रफीगंज को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नही करने पर होगा बड़ा आंदोलन

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर-रफीगंज को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर लोजपा (रामविलास) ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व में मदनपुर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय महाधरना दिया।

धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता एलजेपीआर के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने की जबकि।संचालन पार्टी नेता शंभू कुमार सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रफीगंज विधानसभा के मदनपुर और रफीगंज को अल्प वर्षा होने के कारण सुखाड़ घोषित किया जाए। सभी किसानों को कम से कम प्रति एकड़ 20 एकड़ रुपए मुआवजा राशि दिया जाए। जिन गांवों, कस्बों में पेयजल की समस्या है। नल का जल योजना काम नहीं कर रहा है, वैसे सभी गांवों का चयन कर चापाकल लगाने तथा पेयजल व्यवस्था किया जाए। बिजली विभाग द्वारा कई गरीब परिवारों को बढ़ा हुआ बिल दिया जा रहा है एवं तय समय पर भुगतान नहीं करने पर उन सभी गरीब परिवारों का कनेक्शन काट दिए जाते हैं, इसकी जांच कराई जाए।

कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार में बनते ही अपराधियों की गतिविधियां बढ़ गई है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रशासन गहरी नींद में सो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा अनुचित तरीके से छापेमारी का बहुत जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गरीब, मजदूर, किसान तथा अतिपिछड़ा परिवारों से 50 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक जुर्माना वसुली किया जा रहा है। इससे गरीब लोग तंगोतबाह हैं। हजारों लोग बिजली विभाग से परेशान हैं। सरकार बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। खुलेआम विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रशासन द्वारा राजनीतिक दवाब में कई निर्दोष लोगों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे पदाधिकारियों के विरुद्ध कारवाई हो। सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में घुसखोरी बढ़ गई है। दलालों का बोलबाला है। पदाधिकारी बिना घुस लिए कोई काम नहीं कर रहें हैं। हमारी मांग भ्रष्टाचार पर तत्काल लगाम लगाया जाए। रफीगंज विधानसभा में मदनपुर एवं रफीगंज प्रखंड को सुखाड़ ग्रस्त घोषित किया जाएं। ऐसा नही होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे। कहा कि किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए खेती किसानी में उपयोग आने वाली बिजली रब्बी फसल तक माफ हो।अघोषित या बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती बंद हो और 24 घंटे घरेलू एवं 16 घंटे किसानों को बिजली आपूर्ति का वादा पूरा हो। कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई जहाज से आकाश में सैर कर रहे हैं और आम जनता गरीबी बेरोज़गारी और भुखमरी का जीवन जी रही हैं। उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है।उनको केवल राजगद्दी चाहिए।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनूप कुमार ठाकुर, सरुण पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. तारिक आलम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज साव, महिला सेल की जिलाध्यक्ष रंजु वर्मा, प्रो.संतोष कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ. रामविलास पासवान, अजय पासवान, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, अयोध्या चन्द्रवंशी, कविता सिंह, बबिता सिंह, बेबी देवी, नितु सिंह, भाजपा नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह, उमा शंकर पाठक, मनोज कुमार सिंह एवं कृष्ण पासवान आदि ने संबोधित किया। महाधरना में पार्टी की सैकड़ो महिलाएं समेत हजारो लोग शामिल थे।