एसएसबी व गोह पुलिस ने फरार हार्डकोर नक्सली रामदयाल को दबोचा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। सशस्त्र सीमा बल की 29वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह के निर्देश पर डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में सी-कंपनी कोंच के कंपनी कमांडर अनिल कुमार वर्मा, एसएसबी के जवानों एवं गोह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर नक्सली रामदयाल मिस्त्री को दाउदनगर थाना के रेपुरा गांव से धर दबोचा।

गिरफ्तार नक्सली के साथ पुलिस टीम।
गिरफ्तार नक्सली के साथ पुलिस टीम।

पकड़े गए नक्सली पर गोह थाना कांड संख्या 27/20 दर्ज था। वह धमकी देने और लेवी वसूलने का काम करता था। पूछताछ में उसने कई कांडों में संलिप्तता स्वीकार की है।

गौरतलब है कि अंकुरी गांव के पास एक करोड़ बीस लाख की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी कटिहार जिले के आजमाना थाना के नारायणपुर गांव निवासी शिवनारायण यादव की 17 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कार्य के संवेदक शमशेर नगर के बबलू शर्मा द्वारा पुल निर्माण कराया जा रहा था। इसी मामले में नक्सली को गिरफ्तार किया गया।