विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद, शैक्षिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के प्रखंड संसाधन केंद्र में बिहार शिक्षा परियोजना के बैनर तले विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांग बालक बालिकाओं के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद, शैक्षणिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संसाधन शिक्षक विजय कुमार सिंह, प्रखंड साधनसेवी संतोष कुमार, रविन्द्र कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संसाधन शिक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, जलेबी दौड़, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, संगीत, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को जिला में भेजा जाएगा। इस दौरान शिक्षा सेवक उदय कुमार शिकारी, रामध्यान सिंह एवं मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।