अध्यात्म से मानव जीवन को मिलता है वास्तविक आनंद : चेयरमैन उदय गुप्ता

  • प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा मदनपुर में मनाया गया चौथी वर्षगांठ

मदनपुर (औरंगाबाद)। अध्यात्म से मानव को वास्तविक सुख, शांति और आनंद की प्राप्ति होती हैं। इस सांसारिक जीवन में रहते हुए भी जीवन में शांति आनंद प्राप्त किया जा सकता है, जब मानव पांच चीजों का त्याग कर दे। काम, क्रोध, लोभ, मोह, स्वार्थ और अज्ञानता को जीवन से दूर कर दे तो आत्मा से परमात्मा को पाया जा सकता है।
यह बातें मदनपुर के थाना मोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के सेवा केंद्र की चौथी वर्षगांठ और राष्ट्रीय किसान दिवस पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सासाराम केन्द्र की वरीय दीदी बबिता कुमारी ने कही।

उन्होंने कहा किसान अन्नदाता होते है। उन्हीं के मेहनत पर मनुष्य खाता पीता है। भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ है। जहां देवी देवताएं अवतार लेते हैं। जहां नर से नारायण और नारी से लक्ष्मी, सरस्वती और सीता हुई। ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मानव को आध्यात्मिक और जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि औरंगाबाद चेयर मैन उदय गुप्ता, मदनपुर पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद,भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक प्रदुम्न कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश आजीवन सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार सिंह, मदनपुर पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, प्रियंका बहन आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अतिथि को बुके एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन केक काट कर और संस्था के ध्वज को फहरा कर किया गया। संस्था के सदस्य करुणेश पांडेय ने कहा कि जब हम राजयोग मेडिटेशन करते हैं, तब हम अपने सामने एक चित्रण करते हैं। आप सोचें कि मैं सर्वशक्तिमान की आप सोचें कि मैं सर्वशक्तिमान की संतान हूं, मेरे अंदर उनकी सारी शक्तियां हैं, केवल ईश्वर पर भरोसा रखें। किसान दिवस पर संस्था द्वारा किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अर्जुन चौधरी, सूबेदार प्रसाद, शैलेश सिंह, दिलीप कुमार, अशोक पांडेय, रामनंदन जी, गोविंद जी, दुर्गा कुमार, कृष्णा कुमार सिंह, रामस्वरूप प्रसाद, कृष्णा सिंह, दिलीप कुमार, विलास प्रसाद गुप्ता, शंभु प्रसाद सिन्हा, विवेक कुमार सिंह आदि सैकड़ों भाई बहनें मौजूद रहे।