सीओ व प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला विशेष मास्क चेकिंग अभियान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के ब्लॉक मोड़, महाराजगंज मोड़, कलाली मोड़, शिवगंज बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होते हुए थाना गेट तक करोना काल को देखते हुए विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में बिना मास्क वाले लोगों से जूर्माना वसूला गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुनिल कुमार पांडेय और अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे बिहार में यह अभियान चल रहा है।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार चलाये गये अभियान में 146 बाइकरो से 7300 रूपये जुर्माना की वसूली की गयी। अभियान में एसआई लालबहादुर सिंह, क्लर्क रूपक राज, राजेश कुमार एवं अनुपम कुमारी के साथ दर्जनों पुलिस बल शामिल रहे।