रफीगंज में चला विशेष मास्क चेकिंग अभियान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर के विभिन्न मुहल्लांे में अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल द्वारा विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में ब्लॉक रोड से शुरू होकर, महाराजगंज, कासमा स्टैंड, रफीगंज मेन मार्केट होते हुए हाजीपुर गोला तक मास्क चेकिंग की गई। अभियान में बगैर मास्क के घूम रहे लोगों, दुकानदारों, ग्राहकों से मास्क पहनने की अपील की गई। साथ ही जुर्माना के तौर पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये वसूला गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। अंचल कार्यालय के माध्यम से 41 लोगों से जुर्माना के तौर पर कुल 2050 रुपयें जुर्माना की वसूली की गयी। सभी लोग मास्क अवश्य पहने। करोना गाइडलाइंस का पालन करें।

यह अभियान पंचायतों में भी चलाया जाएगा और लगातार चलेगा। वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि नगर पंचायत के माध्यम से 56 वैसे लोगों जो बगैर मास्क थे, उनसे जुर्माना के तौर पर कुल 2800रुपयें का जुर्माना वसूला गया। उनको मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने रफीगंज शहर के सभी दुकानदारों एवं नगर वासियों से अपील किया कि करोना गाइडलाइंस का पालन करें। इस मौके पर अंचल अमीन ज्योति नारायण गुप्ता, प्रधान सहायक अजय कुमार, सिपाही मनीष कुमार, संजीत कुमार, अनुपम कुमारी, टैक्स कलेक्टर जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार सिकंदर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।