सपा ने मनाया यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का जन्मदिन

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन रफीगंज शहर के राजा बिगहा स्थित एक निजी भवन में मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव ने की जबकि संचालन सपा नेता किशोरी मोहन यादव ने किया। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक जीवन एवं मुख्यमंत्री काल के दौरान किए गए कार्यों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के चित्र के पास केक काट एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान डॉ. तुलसी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अग्नीपथ योजना को वापस लेने की अपील की। कहा कि देश के सैनिकों को अगर सम्मान नहीं दिया जाएगा तो देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंचेगी, क्योंकि सैनिक देश के गौरव है।

इस मौके पर सिद्धि यादव, सुबोध कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर चंद्रवंशी, डॉ. विकास कुमार, विष्णुदेव यादव, अनुराग पाठक, संजय मेहता, जितेंद्र यादव, परीखा यादव, प्रिंस कुमार, सौदागर यादव, प्रेमचंद कुमार, दीपक कुमार, आनंद कुमार, सोनू यादव, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार यादव, रौशन कुमार यादव, निखिल विराट, सुभाष यदुवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।