बीजों का जैविक उपचार कर करें बुआई, होगी अच्छी फसल व उपज

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को खरीफ महा अभियान सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उदघाटन दीप प्रज्वलित कर बीडीओ कुमुद रंजन, प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी, सहायक निदेशक रासायण कुणाल सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा शालिग्राम सिंह, कृषि वैज्ञानिक डाक्टर अनूप चैबे, बीए शशिकांत शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह और पंचायत समिति सदस्य उमेश कुमार यादव,किसान बिज भंडार संचालक अरविन्द कुमार सिंह, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष कुसुमलता संयुक्त रुप से किए। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक आशुतोष अनिल सिंह ने किया।

इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि किसान सदियों से खेती करते आ रहे हैं उनके पास अनुभव है और कृषि वैज्ञानिक न ई नई तकनीक की जानकारी से अवगत कर कृषि में समन्वय स्थापित करेंगें।उप निदेशक शालिग्राम सिंह ने कहा कि किसान अक्टूबर तक धान की रोपाई कर देगें और नवम्बर तक काट लें तो रबी फसल भी समय पर उपजा लेगें। इससे फायदा होगा कि धान फसल और रबी फसल समय पर उपज होगा।समन्वयक विपिन कुमार पाठक ने कहा कि जैविक विधि से रासायन विधि से तैयार करें। मौसम में तेजी से परिवर्तन होते जा रहा है। इस अवसर पर किसान समन्वयक अमरनाथ आजाद विपिन कुमार पाठक, योगेन्द्र कुमार,सुजित कुमार,सुशील कुमार,एटीएम शनि कुमार थे।गाय मूत्र,गोबर,चना बेसन, गुड़, पीपल पेड़ के नीचे जमीन का मिट्टी का पानी में घोल कर 24 घंटे छांह में रखे इसके बाद 72 घंटे के बाद इस्तेमाल करें। जिससे अधिक उपज होगा। फसल आदी का तैयार छिडकाव करे। उपज गुणवता पूर्ण जायदा उपज होगा। इस अवसर पर पिपरौरा के मुखिया धनंजय कुमार यादव, किसान रामजन्म महतो मौजूद थे।