अम्बा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

अम्बा(औरंगाबाद)। अम्बा थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान गुरुवार की दोपहर 11 बजे अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतिखाप गांव के समीप से गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान पलामू जिला के हरिहरगंज निवासी भरत कुमार वैद्य के रूप में हुई है। यह कार्यवाही संतोष कुमार सिंह ने की। गांजा तस्कर प्लैटिना बाइक पर सवार होकर उक्त रास्ते से गुजर रहा था।

शक के आधार पर पुलिस ने बाइक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पैकेट में रखा हुआ दो किलो गांजा बरामद हुआ। गस्ती दल में सिपाही तपन कुमार, मनोज प्रभाकर, नगनारायण राम, सच्चिदानंद पासवान शामिल थे। गांजा एवं बाइक को जब्त कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।