इंडोर स्टेडियम परिसर में बनेगा स्माॅल पार्क, DFO ने किया निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शहर के इंडोर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इंडोर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए इसके फ्रंट में पौधारोपण कर एक छोटा उद्यान बनाने की कार्ययोजना है।

इसके लिए साफ सफाई एवं झाड़ियों की कटाई की जा रही है। जल्द ही इसमें हेज प्लांटेशन का का कार्य कराया जाएगा।