पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी, छ्ठा परिणाम नबीनगर के कंकेर से आया, संजय राजवंशी मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण की मतगणना औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में शुक्रवार को निर्धारित समय से आरंभ होने के बाद से जारी है।

नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हो रही है।

मुखिया पद का छठां परिणाम कंकेर पंचायत का आया है, जहां संजय राजवंशी चुनाव जीत कर मुखिया बन गये है। संजय राजवंशी को 2074 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भोला रजक को 1337 वोट मिले। संजय ने 737 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया है। मतगणना जारी है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in