बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, छ्ठा परिणाम टेंगरा से, पुष्पा देवी मुखिया बनी, निवर्तमान मुखिया शकीला हारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का छ्ठा परिणाम टेंगरा पंचायत से आया है।

यहां से पुष्पा देवी मुखिया निर्वाचित हुई है जबकि निवर्तमान मुखिया शकीला खातून चुनाव हार गई।