पूर्व विधायक डीके शर्मा की सोलहवीं पुण्यतिथि मनी

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के गौतम बुद्ध नगर भवन में सोमवार को पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर पासवान ने की जबकि संचालन दीपक उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्व. शर्मा के पुत्र व गोह पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि समाज और देश के प्रति उनके पिता का अमूल्य योगदान रहा है। वें हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमलोगों को उनके विचारों पर अमल करने की जरूरत है। वे जीवनपर्यंत सभी समाज को एक साथ लेकर चलते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ वें मजदूर नेता रहे। वे हमेशा मजदूरों एवं गरीबो के हक की लड़ाई लड़ते रहे।

उन्होने कहा कि वें अपने पूजनीय पिता के बताए मार्ग पर चले। गोह विधानसभा क्षेत्र के विकास का कार्य कराकर उनके अधूरे सपने को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की विस्तार से चर्चा की। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, मोहन शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव कुमार विद्यार्थी, कपिलदेव नारायण, विमल शर्मा, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया विनोद शर्मा, उमेश पासवान, सुदामा पासवान, दीपक उपाध्याय, भोला यादव, हीरा मोती, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, संजय सिंह, अमन कुशवाहा, सुरेश आर्य एवं नंदन कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।