स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक जगह से किया गया सिंगल यूज प्लास्टिक कचरों को संग्रहित

बारुण(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में बारुण प्रखंड के बनौली में एक सार्वजनिक जगह पर सिंगल यूज प्लास्टिक कचरों को संग्रहित किया गया।

राष्ट्रीय युवा कोर प्रयाग कुमार ने बताया कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी अभियान स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत व पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अनके कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का संग्रह कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न युवा मंडलों, ग्राम पंचायत एवं स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से गांव और शहरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

क्लीन इंडिया अर्थात स्वच्छ भारत कार्यक्रम जन-जन के भागीदारी का अभियान बन गया है। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए जनमानस में इसका कम से कम प्रयोग करने का संदेश देने के साथ-साथ प्रयुक्त हुए प्लास्टिक कचरे के एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से निश्चित ही लोगों में जागरूकता आएगी। इस अवसर पर विपिन कुमार,शिक्षक चन्द्रशेखर कुमार,नीतीश कुमार,मधु कुमारी, नीतीश कुमार उपस्थित रहें।