एकल विद्यालय का चलाया गया अभियान

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह में एकल विद्यालय अभियान के तहत 10 दिवसीय वार्षिक आचार्य-आचार्या अभ्यास वर्ग संच का आयोजन दरधा में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में आचार्यों को पंचमुखी शिक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के बाद आचार्य अपने केंद्र पर जाकर प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में सात विषय-भाषा ज्ञान, अंक ज्ञान, सामान्य ज्ञान-विज्ञान, स्वास्थ्य, शारीरिक संस्कार, हस्तशिल्प के बारे में सभी केंद्र के आचार्य को बताया जा रहा है। चार योजना गांव वालों को बताया जाएगा। इनमें ग्राम विकास, आरोग्य योजना, ग्राम उत्थान योजना, ग्राम स्वराज योजना, श्री हरि कथा प्रसार योजना शामिल है।

इसकी शिक्षा एकल विद्यालय के माध्यम से लोगों को दी जाएगी। रफीगंज के संच प्रमुख उपेंद्र कुमार वर्मा ,गोह संच प्रमुख अनुज कुमार, सूर्य देव राम व्यास कथाकार, पूनम देवी कुमारी अचल प्रशिक्षण प्रमुख, औरंगाबाद के प्रमुख सत्येंद्र राम ने बताया कि 12 ब्लॉक में यह अभियान चलाया जा रहा है। एकल विद्यालय अभियान में अचार्य विजय कुमार, गीता कुमारी, राजनंदन राम, रणविजय कुमार, लीलावती देवी, विभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पुष्पा देवी, प्रीतम देवी, हरिद्वार प्रसाद, शकुंतला देवी, रंजू देवी एवं रीना कुमारी उपस्थित थी।