श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान समिति की बैठक संपन्न

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के खिरियावां पंचायत के पड़रिया में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति की बैठक संपन्न हुई।

https://liveindianews18.in/ram-devotees-gave-money-for-construction-of-shri-ram-temple/

बैठक की अध्यक्षता, विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार के धर्म प्रसार प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन चैधरी ने की जबकि संचालन अभियान समिति मदनपुर पंचायत के सह लेखा-जोखा प्रमुख दिलीप कुमार गुप्ता ने किया। निधि समर्पण का उद्देश्य तथा संग्रह की पद्धति पर सुनील कुमार खंड लेखा-जोखा प्रमुख ने विस्तार से प्रकाश डाला। विश्व हिंदू परिषद के आजीवन हित चिंतक जितेंद्र सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के चरणबद्ध आंदोलन से अवगत कराया तथा आह्वान किया कि प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में प्रत्येक रामभक्त परिवार तक पहुंचने का हमें संकल्प लेना होगा।

लेखा जोखा के खंड प्रमुख सुनील कुमार के दिशा निर्देश में ग्राम अभियान समिति गठित की गई। जिसमें ग्राम प्रमुख फौजदारी महतो, सह प्रमुख सतीश यादव, हिसाब किताब प्रमुख धर्मेंद्र पासवान, सह प्रमुख रामध्यान पासवान, प्रचार प्रसार प्रमुख अमरेंद्र यादव, सह प्रचार प्रसार प्रमुख उमेश महतो को निधि समर्पण अनुष्ठान पूर्ण करने के लिए जिम्मेवारी दी गई। बैठक में किशन विश्वकर्मा, रामजन्म सिंह, सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, सतीश यादव सहित अन्य राष्ट्रभक्त उपस्थित थे।