श्रीराम भक्तों ने चलाया धन संग्रह अभियान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के भदुकी कला पंचायत के खैरा मंझौली गांव में श्रीराम भक्तो ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया।

अभियान में रामभक्तों ने कूपन काट कर मंदिर निर्माण में सहयोग कर हर्ष व्यक्त किया। रामभक्तो ने कहा कि हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है जिनके धनराशि के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य हो रहा है। ग्रामीणों ने इस अभियान के सदस्यों का स्वागत किया।

कहा कि श्रीराम को आदर्श मानने वाले खुल कर निधि समर्पण कर रहे है। लोगो में मंदिर निर्माण को लेकर भरपूर उत्साह है। श्रीराम भक्तघर-घर दस्तक दे रहे है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह कर रहे है। अभियान में कासमा मंडल भाजपा महामंत्री शिवनारायन साव, उपाध्यक्ष शशि कुमार, रिशु सिंह, कौशल मिश्रा, उपेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश पासवान समेत में दर्जनों श्रीराम भक्तों ने भाग लिया।