बाधित नल जल योजना की अद्यतन जानकारी से अपडेट नही रहने पर दाउदनगर के बीपीआरओ को शोकाॅज

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल आपूर्ति निश्चय योजना की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को पंचायतों को उपलब्ध कराई गई अनुरक्षण की राशि से आवश्यकता नुसार रिपेयरिंग का काम करा कर बाधित नल जल योजना को क्रियान्वित कराने का निर्देश दिया। गया है। कहा कि जिन पंचायतों में नल जल योजना को क्रियान्वित कराने में अथवा रिपेयरिंग कराने में ज्यादा राशि की आवश्यकता है, उसे 15वें वित्त के टाइड फंड से योजना लेकर क्रियान्वित कराएं।

डीएम ने दाउदनगर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, को सही ढंग से पर्यवेक्षण नही करने एवं प्रखंड में बाधित नल जल योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण उनसे स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।