वीर लोरिक की जयंती पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। समाज सेवा समिति द्वारा वीर लोरिक की जयंती पर रफीगंज के रेलवे मैदान में विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतरी के पूर्व विधायक कृष्णंदन यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर लोरिक के चित्र पर पुष्पार्पण और माल्यर्पण कर किया गया। साथ ही सभी आगत अतिथियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव ने की जबकि संचालन लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में वीर लोरिक के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की। वही पूर्व विधायक कृष्णंदन यादव ने कहा कि यदुवंशी योद्धा वीर लोरिक लोकविश्रुत ऐतिहासिक नायक हैं, जिनका हिन्दी लोक साहित्य में लोरिक व चंदा की कथाओ में महत्वपूर्ण स्थान है। वंे अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद के गऊरा गांव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके काल के निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है। कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं।

वही सपा जिलाध्यक्ष तुलसी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार, अत्याचार, बलात्कार, महंगाई इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ता है। वीर लोरिक सत्यवादी नेता थे। हमेशा गरीब मजदूरों के हाथ से हाथ मिलाकर चलने का कार्य करते थे। वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काला कृषि कानून लाया है। सरकार सत्ता के पोषण के लिए किसानों के शोषण का काम कर रह है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर चंद्रवंशी, संयोजक सुरेंद्र यादव, समाजसेवी संतोष कुमार, छात्र नेता दीपक कुमार, छात्र नगर उपाध्यक्ष रॉबिन यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, सुदामा यादव, दिनेश यादव, किशोरी मोहन, सिद्धि यादव, सत्येंद्र यादव, बालेश्वर यादव, रोशन कुमार, राम रतन बाबू, निखिल कुमार, चंद्रेश कुमार, शैलेश यादव, देव नारायण यादव, अनुराग पाठक, पूर्व मुखिया रामाधार बाबू, पूर्व जिला पार्षद नंदलाल यादव, तालकेश्वर यादव एवं सुदर्शन यादव के समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।