एसडीओ ने सामुदायिक रसोई में भोजन ग्रहण कर परखी क्वालिटी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह ने दाउदनगर अंचल में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रियव्रत रंजन द्वारा सामुदायिक रसोई में स्वयं खाना खाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। आपदा प्रभारी डॉ. फतेह फैयाज ने बताया कि जिले में कुल 21 जगहों पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है।

साथ ही सभी अंचलाधिकारी द्वारा रोजाना इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी ने डायट तरार में संचालित कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।