एसडीओ ने किया अदरी नदी के तट पर निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को शहर में अदरी नदी के रिवरबैंक, घाटों एवं नावाडीह में नदी किनारे निर्माणाधीन उद्यान का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि अदरी नदी के किनारे नावाडीह में जहां पर शहर के आम जनता द्वारा वर्षो से कूड़ा फेंका जाता था, उस स्थान पर नगर परिषद द्वारा उद्यान का निर्माण किया जा रहा है। यह शहर का एक सबसे बड़ा गारवेज वल्नरेबल पॉइंट हुआ करता था।

नगर परिषद द्वारा इस गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट को सुंदर उद्यान में तब्दील किया जा रहा है। इस उद्यान में फाउंटेन, वॉकवे, किड्स प्ले जोन डेकोरेटिव प्लांट्स आदि प्रस्तावित हैं। इस उद्यान का निर्माण नवंबर 2021 में पूर्ण किया जाना संभावित है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की प्रगति पर संतोष जाहिर किया।