SDO ने की समीक्षा बैठक

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)दाउदनगर के अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुपम सिंह ने भूमि विवाद तथा पंचायत निर्वाचन में विधि व्यवस्था संधारण को ले एक समीक्षा बैठक की।

बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, एसडीपीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद एसडीओ ने दाउदनगर अनुमंडल के सभी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।