दाउदनगर की एसडीएम ने वैक्सीनेशन का लिया जायजा

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्हे बताया गया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सिनेशन का कार्य स्मूथली किया जा रहा है। उन्होने प्रतिदिन संध्या 6 बजे तक रोस्टर के अनुसार वैक्सिनेशन का कार्य करने का निर्देश दिया गया।

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दाउदनगर एवं केऱा घाट पहुंचकर यहां पर एकत्रित सैंड स्टॉक की जांच की गई।