गोह में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, गोह में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड कॉलोनी मध्य विद्यालय गोह में किया गया।

प्रखंड संसाधनसेवी पंकज तिवारी एवं संजय शर्मा द्वारा प्रदर्शनी सह विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। इसका संचालन शिक्षक रंजीत कुमार ने किया। उच्च विद्यालय संवर्ग में प्रथम पुरस्कार उच्च विद्यालय देवकुंड की छात्रा अमृता कुमारी ने प्राप्त किया। उसके द्वारा वर्ग कक्ष में प्रदूषण नियंत्रण का विज्ञान मॉडल तैयार किया गया था।

प्राथमिक विद्यालय संवर्ग में मध्य विद्यालय देवकुंड के छात्र पंकज कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उसने पेरिस्कोप का मॉडल बनाया था। क्विज प्रतियोगिता में प्रारंभिक विद्यालय से अमन कुमार मध्य विद्यालय देवकुंड प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य छात्र उत्कर्ष कुमार जो बैटरी लाइट का मॉडल, मनीष कुमार खेत जुताई का यंत्र, माही कुमारी, सपना कुमारी के संयुक्त वर्षा जल संरक्षण का मॉडल, पंकज कुमार उच्च विद्यालय देवकुंड के छात्र जेसीबी का मॉडल, सौरभ कुमार के द्वारा जल संरक्षण यंत्र का मॉडल प्रदर्शित किया गया।