
पटना के आशियाना- दीघा रोड में मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर अस्पताल की सेवा यात्रा का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्पताल की निदेशक डॉ. अमृता ने कहा कि सत्यदेव अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य आम नागरिकों को किफायती दरों पर अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक जांच उपकरण, उन्नत सर्जिकल तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तथा आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ कुमार राजेश रंजन ने कहा कि अस्पताल निरंतर नई चिकित्सा तकनीकों को अपनाकर रोगियों को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन सहित कई विभागों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
कार्यक्रम में दीघा विधायक संजिव चौरसिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, अरवल विधायक मनोज शर्मा, पूर्व विधायक रणविजय कुमार सिंह, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र, एमएलसी जीवन कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।समारोह के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांध दिया।


